सेवा दूत अभियान की कार्यशाला में शामिल हुए कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
भाजपा के सेवा दूत अभियान को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पार्टी लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में पूर्णिया स्थित भाजपा कार्यालय में सीमांचल, कोशी एवं अंग क्षेत्र संभाग के विधानसभा सेवा दूत समन्वयकों की कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय गुप्ता भी शामिल हुए।

कार्यशाला का उद्घाटन बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया, जबकि समापन पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किया। इस दौरान प्रदेश संगठक अनंत कुमार मिश्रा के साथ सेवा दूत अभियान की आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक प्रवास और बैठक व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री राजू झा, प्रदेश संगठन समन्वयक एवं विधायक विजय खेमका, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार एवं प्रणव यादव, प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर एवं सीमा झा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निशा कुशवाहा, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि एवं कविता पासवान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करना और सेवा दूत अभियान को निर्धारित कार्ययोजना के तहत प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता की इस कार्यशाला में सहभागिता को संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भूमिका और सक्रिय भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है। कार्यशाला का समापन अभियान को सफल बनाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने के संकल्प के साथ हुआ।







