Newshaat_Logo

मुंगेर में ललन सिंह की बड़ी सौगात! युवाओं को जिम-लाइब्रेरी, पंचायत से जिला तक खेल प्रतियोगिता का ऐलान

Munger:  केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र दौरे के दौरान युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं. हवेली खड़गपुर के परसंडो गांव में सांसद फंड से इनडोर और आउटडोर जिम देने की बात कही गई. वहीं, विधायक फंड से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाइब्रेरी बनाने की घोषणा हुई...
 
BIHAR

Munger:  मुंगेर सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान मुंगेर से हवेली खड़गपुर तक कई जगहों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहीं, हवेली खड़गपुर के परसंडो गांव में केंद्रीय मंत्री की ओर से की गई घोषणाओं ने उनके दौरे को खास बना दिया।

ललन सिंह का मुंगेर में बीजेपी कार्यकर्ता ने पकड़ लिया हाथ, मांगा 5 साल का  हिसाब - BJP workers asked questions to JDU candidate from Munger Lalan Singh  in bihar lclk - AajTak

परसंडो गांव में युवाओं के लिए इनडोर और आउटडोर जिम, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाइब्रेरी और पंचायत से जिला स्तर तक सांसद खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कराने की घोषणा की गई। नियमित रूप से जिम करने वाले युवाओं को शर्ट और लोअर उपलब्ध कराने की बात भी कही गई।

गांव-गांव में हुआ ललन सिंह का स्वागत

मुंगेर से हवेली खड़गपुर की ओर जाते समय केंद्रीय मंत्री के काफिले का कई गांवों में ग्रामीणों ने स्वागत किया। श्यामपुर, धपड़ी, शिवपुर, लौगाय, बैजलपुर और बहीरा समेत कई स्थानों पर ग्रामीणों ने तोरण द्वार बनाए और फूल-मालाओं से ललन सिंह का स्वागत किया।

कई जगहों पर जनसंवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय समस्याओं एवं क्षेत्र की जरूरतों की जानकारी ली।

परसंडो गांव में युवाओं के लिए कई घोषणाएं

हवेली खड़गपुर के परसंडो गांव पहुंचने के बाद ललन सिंह ने गांव से जुड़े कई मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने गांव को नगर परिषद में शामिल होने से रोकने और वर्षों पुराने डाकघर को गांव में ही बनाए रखने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी।

इसके बाद उन्होंने युवाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। सांसद निधि से परसंडो गांव में इनडोर और आउटडोर जिम उपलब्ध कराने की बात कही गई। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी बनाने की घोषणा भी हुई।

विधायक फंड से बनेगी लाइब्रेरी

ललन सिंह ने कहा कि सांसद फंड से परसंडो गांव में इनडोर और आउटडोर जिम उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, जमालपुर की विधायक नचिकेता मंडल के विधायक फंड से लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के साथ पढ़ाई के लिए भी बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।

पंचायत से जिला स्तर तक होगी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता

केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सांसद खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कराने की घोषणा भी की। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा नियमित रूप से जिम करने वाले युवाओं को शर्ट और लोअर देने की बात भी कही गई।

जनसंवाद और युवाओं की घोषणाओं से दौरा रहा खास

ललन सिंह का यह दौरा मुंगेर से हवेली खड़गपुर तक जनसंपर्क और ग्रामीण संवाद के साथ-साथ युवाओं के लिए की गई घोषणाओं को लेकर चर्चा में रहा। जगह-जगह स्वागत के बाद परसंडो में जिम, लाइब्रेरी और खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणाओं से स्थानीय युवाओं में उत्साह देखने को मिला।