Movie prime

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती आज, लालू यादव ने दी श्रद्धांजलि, अनंत सिंह गोलीबारी मामले पर साधी चुप्पी

 

राजद कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए लालू प्रसाद यादव पहुंचे। पाटलिपुत्र लोकसभा सांसद और लालू की बेटी मीसा भारती भी साथ में मौजूद रहीं। लालू प्रसाद यादव ने कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माला चढ़कर श्रद्धांजलि दी।

कपूरी ठाकुर की आज 101वीं जयंती है। तमाम राजनीतिक दल कर्पूरी ठाकुर जयंती मना रहे हैं। यह चुनावी साल है। इस वजह से भी राजनीतिक दल कर्पूरी ठाकुर के बहाने अति पिछड़ा वोट बैंक साधने की कोशिश कर रहे हैं।

एक तरफ जहां बीजेपी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर सबसे मजबूत दावा पेश करती है। वहीं, लालू प्रसाद यादव खुद को कर्पूरी ठाकुर का असली उत्तराधिकारी बताते रहे हैं। लालू प्रसाद यादव ने कई मंचों से खुलकर कहा है कि कर्पूरी ठाकुर की अंतिम सांसें उनकी गोद में ही लिए थे। अपना उत्तराधिकारी बताया था। राजद कार्यालय से निकलते के दौरान अनंत सिंह गोलीबारी मामले में सवाल किया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। लालू प्रसाद यादव बिना कुछ बोले राजद कार्यालय से निकल गए।

वहीं, जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर कर्पूरी जयंती मनाने पर हमला बोला है। उन्होंने कहा हैं कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रति लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दिल में घोर दुराग्रह है। आरजेडी नेता ने कभी भी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को सम्मान देने काम नहीं किया है।