Newshaat_Logo

लालू यादव को मिला पासपोर्ट, जून के पहले हफ्ते में सिंगापुर जाकर कराएंगे इलाज

Bihar Politics: पासपोर्ट जारी होने के बाद आरजेडी नेताओं और समर्थकों के बीच हलचल बढ़ गई है. पार्टी नेताओं का कहना है कि लालू यादव जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.
 
BIHAR

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव जून के पहले सप्ताह में सिंगापुर रवाना होंगे. जानकारी के अनुसार उनका पासपोर्ट जारी कर दिया गया है, जिसके बाद विदेश यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं. बताया जा रहा है कि लालू यादव नियमित स्वास्थ्य जांच और इलाज के सिलसिले में सिंगापुर जाएंगे.

लालू यादव किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर पहुंचे, बेटी रोहिणी यादव ने  एयरपोर्ट पर किया रिसीव - Lalu yadav arrives in Singapore for kidney  treatment Daughter Rohini welcomes him ntc ...

सूत्रों के अनुसार, लालू प्रसाद यादव जून के पहले सप्ताह में सिंगापुर के लिए रवाना होंगे. वहां वे अपनी किडनी ट्रांसप्लांट के बाद की रूटीन जांच और स्वास्थ्य संबंधी अन्य जरूरी चेकअप करवाएंगे.

चारा घोटाला मामलों में जमानत पर बाहर चल रहे लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट सीबीआई की विशेष अदालत के पास जमा था. सिंगापुर यात्रा के लिए उन्होंने अदालत में आवेदन देकर पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की थी. अपने आवेदन में राजद सुप्रीमो ने कहा था कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद नियमित जांच और डॉक्टरों से परामर्श के लिए उनका सिंगापुर जाना अत्यावश्यक है.

सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य स्थिति और चिकित्सकों की सलाह को ध्यान में रखते हुए उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया और पासपोर्ट जारी करने की अनुमति दे दी. लालू प्रसाद यादव पहले भी इलाज के लिए कई बार सिंगापुर जा चुके हैं. उनकी सेहत को लेकर लगातार चिंता बनी रहती है. चारा घोटाले से जुड़े विभिन्न मामलों में सजा होने के बाद वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं. अदालत द्वारा पासपोर्ट रिलीज करने के फैसले के बाद लालू परिवार और राजद कार्यकर्ताओं में राहत की लहर है. यात्रा की तैयारियां अब तेज हो गई हैं