Movie prime

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की तैयारी

 
Lalu
RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। उन्हें दोपहर को दिल्ली ले जाया जा सकता है। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।
13 सिंतबर 2024 को RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की एंजियोप्लास्टी मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में हुई थी। उन्हें एक स्टेंट लगा है। इससे पहले 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। करीब 6 घंटे में एऑर्टिक वाल्व बदला गया था। इस दौरान दिल में मौजूद 3 एमएम के छेद को भरा गया था।
2 साल पहले सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उनको अपनी एक किडनी डोनेट की थी। दोनों की सर्जरी की गई थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू की सेहत में काफी सुधार दिखा।
रोहिणी आचार्य जब सारण से लोकसभा का चुनाव लड़ रही थीं, तब लालू उनके चुनाव प्रचार में भी गए थे। कई कार्यक्रमों में भी वे भाग लेते दिखते हैं। हालांकि, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनको कई तरह का परहेज करना पड़ता है। लालू किडनी की बीमारी के अलावा अन्य कई बीमारियों से भी ग्रस्त रहे हैं।