Movie prime

"अपने दोनों बेटों को लेकर पाकिस्तान चले जाएं लालू", असम के CM हिमंत के तीखे बोल

 

पांचवें चरण में बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। जिसमें मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट शामिल है। इस सीट को जीतने के लिए एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुजफ्फरपुर से भाजपा ने इस बार राजभूषण सहनी उम्मीदवार हैं। जिनके लिए शनिवार को  कटरा में एक बड़ी सभा की गई जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समेत कई बड़े नेताओं ने संबोधित किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लालूयादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव को अपने दोनों बेटों को लेकर पाकिस्तान चले  जाना चाहिए।

 

कटरा के जजुआर हाई स्कूल में मुजफ्फरपुर में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा की जनसभा हुई जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लालू जी अगर मुस्लिम आरक्षण के इतने ही हिमायती हैं तो अपने दोनों बेटों को लेकर पाकिस्तान चले जाएं और वहां जाकर मुसलमान को रिजर्वेशन दिलाएं।  उन्होंने कहा कि भारत में  ऐसा नहीं होगा। यहां अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों का आरक्षण काटकर धर्म के आधार पर मुसलमान को नहीं दिया जाएगा। लालू प्रसाद की यह सोच है कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बदल कर ऐसा कर दें तो संभव नहीं है।  उन्होंने देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की वकालत की और कहा कि भाजपा की  सरकार इसे लागू करेगी।

 

उन्होंने राम मंदिर को लेकर भी चर्चा की। कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया।  इसी तरह सीतामढ़ी के पुनौराधाम में सीता माता का मंदिर बनेगा। राम मंदिर के बाद भगवान कृष्ण का मथुरा में भव्य मंदिर बनाया जाएगा। ऐसी हमारी योजना है।