Movie prime

"लागल झुलानिया में धक्का, बलम कलकत्ता चले", सारण में गरजे लालू यादव

 

सारण में लालू यादव एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने गाना भी गुनगुनाया "लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चले।"  दरअसल, लालू की बेटी रोहिणी आचार्य के सारण लोकसभा सीट पर नामांकन के बाद राजेंद्र स्टेडियम में जनसभा हुई। जिसमें मंच से संबोधित करते हुए लालू यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। 

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी अपना संबोधन दिया। इस दौरान लालू यादव ने कहा कि इतने कड़े धूप में सभी लोग आए हैं, सबको धन्यवाद। भाजपा बाबा के संविधान को खत्म करना चाहता है। संविधान बदलना चाहती है। हम किसी भी कीमत संविधान को बदलने नहीं देंगे। रिजर्वेशन खत्म करना चाहता है। इसके लिए हम सभी को इकट्‌ठा रहना है। जागरुक रहना है। लगातार आपके बीच में रोहिणी काम कर रही है। भारी मतों से जिताइए। देश को बचाना है।

लालू यादव ने कहा कि संविधान को हम मिटने नहीं देंगे। पिछड़े वर्गों के हक को भाजपा छीनना चाहती है। सबलोग साथ रहिए। इसके बाद लालू यादव ने गाना गाया "लागल झुलनिया में धक्का, बालम कलकत्ता चले।"  लालू ने कहा कि सारण जिला हमारी कर्मभूमि है। हमने यहां बहुत काम किया। उन्होंने पासी जाति के लोगों को विशेष तौर पर संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार लाइए, हम सभी की समस्या दूर करेंगे।