Newshaat_Logo

लैंड फॉर जॉब केस : जज बदले, फिर तय होंगे आरोप

 
Lalu Prasad Yadav

 

रेलवे लैंड फॉर जॉब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर आरोप तय करने की बहस अब नए सिरे से होगी। विशेष जज का तबादला होने के बाद नए स्पेशल जज नवीन कुमार कश्यप सुनवाई करेंगे। कोर्ट ने आरोप तय करने पर नए सिरे से बहस के लिए 1 और 4 दिसंबर की तारीख तय की है।

इससे पहले स्पेशल जज विशाल गोगने ने इस मामले में आदेश सुरक्षित रखा था, लेकिन उनका तबादला दिल्ली हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) पद पर हो गया।

इसके बाद आए जज प्रशांत कुमार का भी 6 नवंबर को तबादला हो गया। अब ईडी की ओर से एएसजी डी.पी. सिंह ने नए कोर्ट में केस का खाका रखा। ईडी ने दलील दी कि आरोपियों पर आरोप तय करने के पर्याप्त सबूत हैं। इस केस में लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती, हेमा यादव और अमित कात्याल आरोपी हैं। यह पूरा मामला लालू के रेल मंत्री के कार्यकाल का है। तब ग्रुप-डी की नौकरियों के बदले अभ्यर्थियों से प्राइम लोकेशन की जमीनें ली गईं। कई रेलवे जोन में 50% से अधिक भर्तियां लालू परिवार के प्रभाव वाले क्षेत्रों से हुईं।