‘खड़गे के बयान पर कानूनी वार’: अश्विनी कुमार चौबे आज संसद मार्ग थाने में दर्ज कराएंगे FIR
लोकतंत्र सेनानी संघ का बड़ा कदम
लोकतंत्र सेनानी संघ और आपातकाल बंदी प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले यह कार्रवाई की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अश्विनी चौबे करेंगे, जिसमें ओ.पी. बब्बर, राजन धींगरा समेत कई पदाधिकारी और समर्थक शामिल रहेंगे।
थाने में पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल
कार्यक्रम के तहत प्रतिनिधिमंडल दोपहर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचकर औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज कराएगा।
बयान से सामाजिक सौहार्द प्रभावित
प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि खड़गे का बयान लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इससे समाज में वैमनस्य व अशांति फैलने की आशंका है। उनका कहना है कि ऐसे उकसावेपूर्ण बयानों पर कानूनी कार्रवाई जरूरी है, ताकि कानून-व्यवस्था और सामाजिक संतुलन बना रहे।
खड़गे के बयान को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब सियासी बयानबाजी से आगे बढ़कर कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है, जिससे आने वाले दिनों में राजनीति और गरमा सकती है।







