हरा टी शर्ट पहने विधायकों का जोरदार प्रदर्शन, आरक्षण चोर कुर्सी छोड़ का लगा रहे नारा
Mar 25, 2025, 11:32 IST

सदन के बाहर पोर्टिको में विपक्ष के विधायक नारेबाजी कर रहे हैं। आरक्षण चोर के नारे लगा रहे हैं। आरक्षण के बढ़े दायरे को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर राजद विधायकों ने विधानसभा परिसर में मार्च किया।
वहीं लालू के इफ्तार से कांग्रेस की दूरी पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र बोले- 'इंडिया गठबंधन पूरे देश के लिए है। बिहार में महागठबंधन में है। हम एक दूसरे के पूरक है। कांग्रेस और महागठबंधन के नेता तय कर चुके हैं कि तेजस्वी को सीएम बनाना है। ये सब सोचना फालतू है। कांग्रेस में राहुल और सोनिया गांधी बड़े नेता हैं। उसके बाद डायरेक्शन देने के लिए कौन बचता है पार्टी है।'