Movie prime

बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने 7 फरवरी को पटना आएंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

 
Bihar political news

Bihar political news: आगामी 7 फरवरी को बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस है। इस मौके पर विधानसभा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकार प्रेम कुमार ने सदन को इसकी जानकारी दी और सभी सदस्यों से इस मौके पर मौजूद रहने का आग्रह किया।

स्पीकर प्रेम कुमार ने सदन को जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 7 फरवरी को बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह है। इस मौके पर लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ साथ राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का भी आगमन होगा। इसके साथ ही नेभा योजना के उद्घाटन के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय के मंत्री किरेन रिजिजू भी आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के साथ साथ बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सभी सदस्यों से आग्रह है कि 7 फरवरी को होने वाले स्थापना दिवस समारोह में मौजूद रहेंगे। स्पीकर ने बताया कि यह कार्यक्रम तीन घंटे का होता। सुबह साढ़े 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी और दोपहर डेढ बजे तक समाप्त हो जाएगा।

बता दें कि बिहार विधानसभा का गौरवशाली इतिहास 22 मार्च 1912 से जुड़ा है, जब बिहार-उड़ीसा को बंगाल से अलग कर अलग प्रांत बनाया गया। 7 फरवरी 1921 को सर वाल्टर मोरे की अध्यक्षता में निर्वाचित प्रांतीय परिषद की पहली बैठक हुई थी।