Movie prime

पटना में महाराणा प्रताप की मनाई गई जयंती, CM, डिप्टी CM सहित मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

 

महान शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर पटना के फ्रेजर रोड स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी मौजूद रही। इसके अलावा विधान पार्षद संजय सिंह, विधायक संजीव चौरसिया तथा पूर्व विधायक अशोक सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे।

MLC संजय सिंह ने कहा कि साल 2019 से महाराणा प्रताप की जयंती और पुण्यतिथि मनाने का हमने प्रयास किया था। वह प्रयास सफल हो गया है। इसको लेकर हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की थी, उन्होंने इस मांग को 2023 में स्वीकार कर लिया। पटना में महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाई गई। उसके लिए मैं तहे दिल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहता हूं।