Newshaat_Logo

लालू परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, तेजप्रताप बोले- यादगार रहा दिन, पटना की डांडिया नाइट में जमाया रंग

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों बिहार की राजधानी पटना में हैं। यहां एक डांडिया नाइट कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं अभिनेत्री ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार से मुलाकात की।
 
मलिका

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों बिहार की राजधानी पटना में हैं। यहां एक डांडिया नाइट कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं अभिनेत्री ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार से मुलाकात की। मल्लिका शेरावत लालू परिवार के आवास पर पहुंचीं, जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

इस दौरान बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और लालू परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इस दौरान बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और लालू परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। उन्होंने इसे अपने और अपने परिवार के लिए यादगार पल बताया।

तेजप्रताप ने यह भी बताया कि उनकी और मल्लिका शेरावत की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के दौरान हुई थी। उसी परिचय के बाद अभिनेत्री ने पटना आने पर उनके परिवार से मिलने की इच्छा जताई थी

मल्लिका शेरावत जब लालू परिवार के आवास पर पहुंचीं, तो उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान अभिनेत्री लाल रंग के साड़ी में नजर आईं। उन्होंने राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत की।

तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए मल्लिका शेरावत के साथ हुई मुलाकात पर खुशी जाहिर की। उन्होंने अभिनेत्री के साथ इस मुलाकात को यादगार पारिवारिक पल बताया।

तेजप्रताप ने अपने पोस्ट में लिखा, "बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत जी से एक यादगार पारिवारिक मुलाकात। आज का दिन मेरे और मेरे पूरे परिवार के लिए बेहद खास और यादगार रहा।"

उन्होंने बताया कि मल्लिका शेरावत से उनकी मुलाकात पहले 'भोजपुरी बवाल' शो के दौरान हुई थी। इसके बाद जब अभिनेत्री पटना आईं, तो उन्होंने उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने की इच्छा जताई। तेजप्रताप ने अभिनेत्री के सहज स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि कुछ मुलाकातें जीवन की खूबसूरत यादें बन जाती हैं।