Movie prime

Manoj Tiwari: समस्तीपुर में मतदान पर्ची मिलने पर बोले भाजपा सांसद मनोज तिवारी- “हमें चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा है”

 
Manoj Tiwari: समस्तीपुर में मतदान पर्ची मिलने पर बोले भाजपा सांसद मनोज तिवारी- “हमें चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा है”

Bihar political news: भोजपुरी स्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने समस्तीपुर में सड़क किनारे मतदान पर्ची मिलने की घटना पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा है, आयोग ने इस पर तुरंत कार्रवाई की है, इसलिए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। मनोज तिवारी ने कहा कि “चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है और जो भी कदम उठाएगा, वह सही होगा। आयोग खुद इस मामले की जांच कर रहा है।”

कांग्रेस के बयान पर मनोज तिवारी का पलटवार

कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जिसमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री को “कट्टा” दिखाकर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करवाना चाहिए, मनोज तिवारी ने कहा- “यह उनकी (कांग्रेस की) संस्कृति रही है-कट्टा की संस्कृति। बिहार में कोई डरता नहीं है। यहां की जनता जवाब देना जानती है।” उन्होंने आगे कहा कि “हम लोग सीधे तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं और जीत रहे हैं।”

मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “जो लोग छठ मां को गाली देते हैं, क्या ऐसे लोगों को बिहार की जनता कभी स्वीकार करेगी?”

बिहार के विकास पर बोले मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने दावा किया कि बिहार तेजी से विकास की दिशा में बढ़ रहा है और आने वाले समय में राज्य में और बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा- “बिहार निश्चित तौर पर विकास कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। NDA सरकार विकास और विश्वास की राजनीति कर रही है।”