Movie prime

पवन के सामने मोर्चा संभालेंगे मनोज तिवारी! BJP ने लिया बड़ा फैसला

 

काराकाट लोकसभा सीट पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह की इंट्री ने लड़ाई कड़ा कर दिया है। पवन के निर्दलीय मैदान में उतरने से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की टेंशन बढ़ी हुई है। अब भाजपा ने बड़ा फैसला लिया है। भाजपा भोजपुरी के स्टार के सामने एक भोजपुरी के ही स्टार को मोर्चा संभालने का मौका दे दिया है। 

दरअसल, पवन सिंह के रोड शो में खूब जमकर भीड़ उमड़ी। स्थिति ऐसी हो गई की उनपर आचार संहिता के कई केस भी दर्ज हो गया। अब ऐसी जनकारी मिली है भाजपा भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज बाजपाई को काराकाट भेज सकती है। जहां वो उपेंद्र कुशवाहा के लिए चुनाव प्रचार कर सकते हैं। इस संबंध में एक सवाल के जवाब में काराकाट के एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और ऐसे में वे चुनाव प्रचार के लिए काराकाट आ सकते हैं।

भोजपुरी फिल्म अभिनेता के चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ है तो उसका राजनीति में स्वागत है। लेकिन सिर्फ फिल्म अभिनेता हो जाने से समाज में समर्थन मिल जाए ऐसा संभव नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि सांसद मनोज तिवारी सोशल गतिविधि से जुड़े हुए है और एनडीए के बड़े नेता भी हैं। ऐसे में वे सांसद मनोज तिवारी उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करने काराकाट आ सकते हैं। खेसारी लाल यादव के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष के नाम को लेकर अलग-अलग जवाब देना संभव नहीं है।