मंत्री लखेन्द्र पासवान ने तेजप्रताप पर लगाया गंभीर आरोप, बंगला को लेकर हो रही सियासत पर कहा, 'तेज प्रताप यादव ने बंगला को खंडहर बना दिया है, ना पंखा है ना सोफा और ना कुर्सी'
Patna: ना पंखा है, ना बिजली का तार है, ना कुर्सी है, ना टेबल है और ना सोफा. बंगला में कुछ भी नहीं है...
Jan 31, 2026, 17:38 IST
Patna: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव 26 एम स्टैंड रोड का बंगला खाली कर चुके हैं. तेज प्रताप का बंगला भाजपा कोटे के मंत्री लखेन्द्र पासवान को मिला है. आज लखेन्द्र पासवान अपना बंगला देखने पहुंचे थे.
'बंगला खंडहर बन गया है' : बंगला में इन दिनों रिपेयरिंग का काम चल रहा है. लखेन्द्र पासवान का कहना है कि बंगला खंडहर बन चुका है. ना पंखा है, ना बिजली का तार है, ना कुर्सी है, ना टेबल है और ना सोफा. बंगला में कुछ भी नहीं है.
'पता नहीं तेज प्रताप को कुछ मिला था या नहीं' : लखेन्द्र पासवान ने कहा कि हम लोगों को भी सरकारी आवास मिला था तो समुचित सुविधा के साथ मिला था. अब मुझे नहीं मालूम है कि तेज प्रताप को सब कुछ मिला था या नहीं.
फिलहाल इस बंगला में कुछ भी नहीं है खंडहर है अब पदाधिकारी काम करवा रहे हैं बांग्ला जब कंप्लीट हो जाएगा तो एक आध सप्ताह के अंदर शिफ्ट हो जाएंगे.
''बंगला को लेकर भवन निर्माण विभाग से मुझे कोई सूची नहीं मिली है. हालांकि कोई भी विधायक या मंत्री हैं, सरकारी बंगला में जाते हैं तो उन्हें रहने के लिए क्षेत्र की जनता के लिए आम लोगों की बैठने के लिए भी कुर्सी, टेबल, सोफा दिया जाता है.
तेज प्रताप भी मांग किए होंगे लेकिन बंगाल में कुछ भी नहीं है. अब इसके बारे में तो तेज प्रताप ही बताएंगे या फिर विभाग ही बताएगा.''- लखेन्द्र पासवान, मंत्री, बिहार सरकार
चुनाव हारे तेज प्रताप, छोड़ना पड़ा बंगला : 26 एम स्टैंड रोड बिहार सरकार के एससी एसटी मंत्री लखेन्द्र पासवान को मिला है. मंत्री जब अपने बंगला को देखने आए थे तो बंगला का हाल देखकर हैरत में पड़ गए.
चूंकि इस बार तेज प्रताप यादव विधानसभा का चुनाव हार गए हैं. इसलिए उन्हें कोई सरकारी बंगला नहीं मिला है. इस बंगला को उन्होंने पहले ही खाली कर दिया है.
बंगला पर होती रही है सियासत : बिहार में सरकारी बंगले को लेकर खूब सियासत होती रही है. मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है. वैसे बिहार ही नहीं दूसरे राज्यों में भी सरकारी बंगले से विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए सामान के गायब होने का आरोप लगाता रहा है. अब देखना होगा कि इस मामले में तेज प्रताप यादव और भवन निर्माण विभाग की क्या सफाई आती है.







