Movie prime

PM मोदी के फिर बिहार आने पर मीसा भारती का तंज, बोलीं- उनके प्रचार से हमें होगा फायदा

 

चार चरणों के चुनाव के बाद बिहार में 21 लोकसभा सीटें बची हैं जिनपर आने वाले चरणों में  मतदान होना है। जिसको लेकर छुनावी प्रचार का ददौर तेजसी से  चल रहा है। भजापा के शीर्ष नेतृत्व की नजर भी बिहार पर खास रूप से टिकी हुई है। यही कारण है कि पीएम मोदी, अमित शाह और  जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई बड़े नेता ताबड़तोड़ बिहार दौरा कर  रहे हैं। पीएम मोदी पटना में भव्य रोड शो भी कर चुके हैं। वहीं 21 मई को एक बार वो फिर बिहार आने वाले हैं। जिसको लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। लालू यादव की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र से राजद  प्रत्याशी मीसा भारती ने कहा कि जितना पीएम मोदी बिहार में जितना चुनाव प्रचार करेंगे उतना ही इंडिया अलायंस को फायदा होगा। 

 

मीडिया को दिए गए बयान में मीसा भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से लेकर प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्री जितना बिहार दौरा करेंगे। उतना ही इंडिया गठबंधन को फायदा होगा। उनके चेहरों को देख-देखकर बिहार की जनता आक्रोशित हो रही है। 10 वर्षों में इन लोगों ने जो वादे किए थे, उसमें एक ही वादा पूरा नहीं किया। जितना रोड शो, जितनी सभाएं करेंगे उतना इंडिया गठबंधन को फायदा होगा।

 

मीसा भारती ने कहा कि ये लोग बिहार में जगंलराज की बात करते हैं। मुंगेर में अभी जो चुनाव हुआ, उसमें कैसे महिला प्रत्याशी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उसकी गाड़ी को तोड़ा गया, तो जंगलराज कहां है। बिहार में अपराध की अभी बहुत सारी घटनाएं घट रही हैं। लेकिन मीडिया उस पर कोई सवाल नहीं उठाएगा।