Newshaat_Logo

‘मन की बात’ के 140वें संस्करण में शामिल हुए विधायक रत्नेश कुशवाहा, बिहार म्यूजियम की उपलब्धि पर जताया गर्व

 
रत्नेश कुशवाहा

पटना: पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय स्थित अटल सभागार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण को सुना।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में नशामुक्त भारत के संकल्प, युवाओं को नशे से दूर रखने, डिजिटल सुरक्षा, कौशल विकास तथा खेल और फिटनेस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने बिहार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि का भी उल्लेख किया। बिहार म्यूजियम को विश्व के शीर्ष 100 संग्रहालयों में नौवां और एशिया में पहला स्थान मिलने पर उन्होंने बिहार की उपलब्धि को रेखांकित किया।

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री के विचार समाज में जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।