Newshaat_Logo

पटना साहिब की जनसमस्याओं को लेकर विधायक रत्नेश कुशवाहा ने की चर्चा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

पटना साहिब की जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक रत्नेश कुशवाहा ने उठाए मुद्दे, विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश
 
रत्नेश

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं के निराकरण और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिला कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति, पटना की बैठक आयोजित की गई। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा शामिल हुए। बैठक के दौरान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।

रत्नेश

इस दौरान क्षेत्र में लोगों को हो रही समस्याओं, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। विधायक रत्नेश कुशवाहा ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के समक्ष जनसमस्याओं को रखते हुए उनके शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।

रत्नेश

बैठक में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यरत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को उनका लाभ समय पर मिल सके।

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र की जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वे लगातार संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बैठक में हुई चर्चा और लिए गए निर्णयों से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।