Newshaat_Logo

360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों में जुटे विधायक रत्नेश कुशवाहा, CM सम्राट चौधरी ने पटना साहिब पहुंचकर लिया जायजा

श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना साहिब पहुंचकर लिया जायजा
 
सम्राट चौधरी

सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व को भव्य और ऐतिहासिक तरीके से मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना साहिब पहुंचकर प्रकाश पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आयोजन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

सम्राट चौधरी

बैठक में पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रकाश पर्व के सफल आयोजन और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। रत्नेश कुशवाहा ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, श्रद्धालुओं के आवागमन, ठहरने, साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनके स्वागत, सम्मान, सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय रहते पूरे किए जाएं। उन्होंने आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेककर श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे।

पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा ने भी गुरुद्वारा में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर उनकी सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि वे अपने क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सम्मान दिलाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधाओं के लिए भी प्रयासरत हैं।