Newshaat_Logo

अनंत सिंह के काले चश्मे पर होने वाली समधन ने ली चुटकी, बोलीं- 'गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा'

मोकामा के विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी की तैयारियों से लेकर मेहमानों की आवाजाही और अनंत सिंह के खास अंदाज तक, हर चीज चर्चा का विषय बनी हुई है। 
 
अनंत सिंह

 

मोकामा के विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी की तैयारियों से लेकर मेहमानों की आवाजाही और अनंत सिंह के खास अंदाज तक, हर चीज चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच अब उनकी होने वाली समधन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह अनंत सिंह के सिग्नेचर स्टाइल यानी काले चश्मे पर मजेदार अंदाज में चुटकी लेती नजर आ रही हैं।

वीडियो में अनंत सिंह की होने वाली समधन हंसते हुए कहती हैं, "अनंत सिंह का यही है न जी, गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा।" उनकी यह बात सुनते ही वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगते हैं। समधन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं।

वीडियो में उनका बेफिक्र और मजाकिया अंदाज भी देखने को मिल रहा है। वह कहती हैं कि दूसरे लोग अनंत सिंह से डर सकते हैं, लेकिन समधन को उनसे डरने की क्या जरूरत है। उनके इस अंदाज ने अनंत सिंह की चर्चित दबंग छवि से अलग एक खुशनुमा पारिवारिक माहौल की झलक दिखाई है।

20 नवंबर को तिलक समारोह में होगी मुलाकात

दरअसल, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां चल रही हैं। होने वाली समधन ने बताया कि 20 नवंबर को आयोजित तिलक समारोह में उनकी अनंत सिंह से मुलाकात होगी। शादी से पहले ही समधी-समधन के बीच इस तरह का हंसी-मजाक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

फिलहाल, समधन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है। अनंत सिंह के काले चश्मे पर उनकी इस मजेदार टिप्पणी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।