Movie prime

नड्‌डा बोले- RJD का फूल फॉर्म- रिश्वतखोरी, जंगलराज, दलदल है, कांग्रेस के बराबर धोखेबाज और गुमराह करने वाला कोई नहीं

 

 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए भाजपा एक्शन मोड में नजर आ रही है। यही वजह है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  खुद बिहार आकर चुनावी जनसभा कर रहे हैं। ऐसे में आज मोतिहारी में लवली आनंद के लिए वोट अपील करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

नड्‌डा ने RJD का फूल फॉर्म बताते हुए कहा कि ये रिश्वतखोरी, जंगलराज, दलदल है। पाताल, समुद्र, अंतरिक्ष, जमीन में कांग्रेस ने घोटाले किए। इन्होंने ऐसी कोई जगह नहीं छोड़ी जहां घोटाला ना किया हो। लालू जी चारा तक खा गए। नौकरी के नाम पर जमीन ली।

उन्होंने ने कहा कि ये लोग मुसलमानों को आपका आरक्षण देना चाहते हैं। संविधान बदलना चाहते हैं। राहुल जी को संविधान की समझ नहीं है। वो पढ़े-लिखे नहीं है। लालू जी भी मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं।

उन्होंने इंडी गठबंधन को सनातन विरोधी बताया। उदयनिधि, ए राजा के बयान का जिक्र करते हुए नड्‌डा ने कहा कि उनके बयान पर राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी आंखें बंद कर लेते हैं।

नड्‌डा ने कहा कि ये लोग राष्ट्र विरोधी भी हैं। जो जेएनयू में देश विरोध नारे लगते हैं। ये लोग उनसे मिलते हैं। सांसद बनाना चाहते थे।

नड्‌डा ने कहा कि कांग्रेस के बराबर धोखेबाज और गुमराह करने वाला कोई नहीं। इन्होंने कोरोना वैक्सीन के नाम पर लोगों को गुमराह किया। खुद टीका लगवाते थे। आपसे कहते थे कि मोदी जी का टीका है। कहते थे भारत तो गरीबों का देश है। इंटरनेट का क्या होगा। आज 2 लाख गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर हैं। सब्जी वाला भी डिजिटल ट्रांजेक्शन करता है।