सम्राट चौधरी बोले- नेशनल हेराल्ड मामला बिहारियों को जानना जरूरी, कांग्रेस ने मनमोहन सिंह और अपनी पार्टी पर कालिख पोती

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर होने के बाद अब भाजपा की तरफ से लगातार जुबानी हमला किया जा रहा है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और पार्टी की राज माता सोनिया गांधी ने भारत को लूटा है।
कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी ने कैसे इस लोकतंत्र को मजाक बनाया। सबसे गंभीर आरोप है इनके द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की चीजों को लूटा गया। चार्जशीट में सोनिया गांधी-राहुल गांधी का भी नाम है। नेशनल हेराल्ड का मामला पूरे देश को जानना चाहिए।
बिहार के लोगों को इसलिए जानना चाहिए क्योंकि रोज कांग्रेस पार्टी यह कहती थी कि वह संस्थाओं का इज्जत करते हैं कांग्रेस ने देश को लूटा, जिस संस्था का निर्माण स्वतंत्रता सेनानियों ने किया। इसको भी कांग्रेस ने लूटा पटना ईडी ऑफिस में कांग्रेस पार्टी ने जो किया। वहां कालिख पोता कांग्रेस ने मनमोहन सिंह और अपने चेहरे पर कालिख पोता है मनमोहन सिंह ने ईडी का गठन किया था कांग्रेस ने लोक तंत्र का मजाक बनाया है। नेशनल हेराल्ड देश के लिए विश्वासघात है स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है कांग्रेस ने देश को खोखला बनाया है यंग इंडिया कंपनी के द्वारा गरीबों के पैसे को लूटा जा रह है ।न्यायालय इस पर जल्द कार्रवाई करे।
