NDA ने तय किए बड़े चेहरे: सम्राट चौधरी बने नेता विधानमंडल, विजय सिन्हा को मिली उपनेता की ज़िम्मेदारी
Nov 19, 2025, 12:40 IST
Bihar political news: बिहार की नई सरकार के गठन से पहले एनडीए ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए विधानमंडल दल के शीर्ष पदों का ऐलान कर दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को नेता विधानमंडल दल चुना गया है, जबकि विजय कुमार सिन्हा को उपनेता विधानमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह फैसला एनडीए के भीतर नेतृत्व संरचना को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, दोनों लंबे समय से भाजपा संगठन और सरकार में प्रमुख भूमिकाएँ निभाते रहे हैं, इसलिए इनके चयन को अनुभवी और मजबूत नेतृत्व की तरफ़ एक कदम माना जा रहा है।
एनडीए के अंदरूनी समीकरणों और आगामी शपथ ग्रहण से पहले इन नियुक्तियों ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।







