Newshaat_Logo

दरभंगा में एनडीए की जनसभा में एनडीए की एकजुटता का संकल्प, सर्वेश कुमार और डॉ. घनश्याम राय की जीत का आह्वान

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी सर्वेश कुमार एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में राज रिसोर्ट, दरभंगा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया
 
संजय सरावगी

दरभंगा: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी सर्वेश कुमार एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में राज रिसोर्ट, दरभंगा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों प्रत्याशियों की जीत का संकल्प दोहराते हुए उपस्थित जनसमूह से उनके पक्ष में अपना समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की।

संजय सरावगी ने कहा कि दरभंगा की धरती हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक चेतना की भूमि रही है। आज जिस प्रकार से स्नातक और शिक्षक समाज एनडीए के दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में एकजुट होकर सामने आया है, उससे यह स्पष्ट है कि जनता विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में विधान परिषद में भी एनडीए के मजबूत प्रतिनिधित्व की आवश्यकता है, ताकि शिक्षकों और स्नातकों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सदन में उठाया जा सके।

उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल पूरी मजबूती के साथ दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में एकजुट हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की शक्ति और मतदाताओं के विश्वास के बल पर दोनों प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संपर्क अभियान को तेज करने और अधिक से अधिक मतदाताओं तक सरकार की उपलब्धियों तथा प्रत्याशियों की प्राथमिकताओं को पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार सरकार के मंत्री डॉ. राम चंद्र प्रसाद, मदन सहनी, शीला मंडल, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य हरि सहनी, विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी सहित अन्य विधायकगण, विधान परिषद सदस्यगण एवं एनडीए के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनसभा में उपस्थित नेताओं ने भी एनडीए समर्थित दोनों प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि स्नातक एवं शिक्षक समाज के हितों की मजबूत आवाज विधान परिषद में पहुंचाने के लिए एनडीए प्रत्याशियों की जीत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और दोनों प्रत्याशियों की जीत के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया।