Movie prime

उपेंद्र कुशवाहा बोले- बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार, इसकी 100% गारंटी, विपक्ष के नेता ख्याली पुलाव पका रहे हैं

 

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। इसकी 100% गारंटी है। विपक्ष सिर्फ ख्याली पुलाव पका रहे हैं। दिल्ली के बाद अब बिहार में भी एनडीए की सरकार बनेगी।

सीएम के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। नीतीश कुमार मजबूती से अपना काम कर रहे हैं। प्रगति यात्रा के दौरान लोगों से मिल रहे हैं। दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कुछ लोग इस यात्रा पर टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के बारे में क्या कह सकते हैं।

वहीं, दिल्ली चुनाव परिणाम पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जनता ने बीजेपी को वोट दिया है। रिजल्ट पहले से पता था कि क्या आएगा। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लोगों में गुस्सा था। उम्मीद के अनुसार लोगों ने बीजेपी गठबंधन को वोट दिया।

मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफे पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि इस संबध में ज्यादा जानकारी नहीं है। विपक्ष का काम आरोप लगाना है। किसी पर कोई दवाब नहीं था। पार्टी का निर्देश मिला होगा, तब ही इस्तीफा दिए होंगे।