राज्यसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दी नीतीश कुमार समेत सभी विजेताओं को बधाई
Mar 16, 2026, 21:10 IST
Bihar political news: बिहार से राज्यसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की जीत के बाद बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवेश कुमार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दीं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इन सभी नेताओं का लंबा राजनीतिक अनुभव और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय योगदान उच्च सदन की कार्यवाही को और समृद्ध बनाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नेताओं के अनुभव से राज्यसभा में होने वाले विमर्श की गुणवत्ता में वृद्धि होगी और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
यह जानकारी बिहार विधानसभा, पटना के जनसंपर्क पदाधिकारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।







