तरारी से NDA के विशाल, इमामगंज से दीपा मांझी जीतीं, बेलागंज में JDU की मनोरमा देवी की भी जीत तय, रामगढ़ में भी BJP की बढ़त
Nov 23, 2024, 13:09 IST

इमामगंज से जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी भी जीत चुकी हैं। समर्थक ढोल और पटाखे फोड़कर जश्न मना रहे हैं।
बेलागंज में भी NDA कैंडिडेट मनोरमा देवी आगे चल रही हैं। रामगढ़ में बीजेपी ने बढ़त बना ली है। भाजपा के अशोक सिंह, बसपा के सतीश सिंह से 1700 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बिहार की चार सीटों पर 38 कैंडिडेट्स मैदान में थे। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ा था। जनसुराज इस चुनाव में सभी सीटों पर तीसरे नंबर पर रही। 13 नवंबर को चारों सीटों पर 52.83 फीसदी वोटिंग हुई थी। तरारी में 50.10 फीसदी, बेलागंज में 56.21 फीसदी, इमामगंज में 51.01 फीसदी और रामगढ़ में 54.02 फीसदी वोट पड़े थे।
