Movie prime

NEET पेपर लीक: संजीव मुखिया की पत्नी के साथ CM नीतीश की तस्वीर RJD ने की पोस्ट, उठाए गंभीर सवाल

 

नीट पेपर लीक कांड को लेकर बिहार में सियासत चरम पर पहुंच गई है। आरजेडी इस मुद्दे के बहाने सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि अगर सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराती है तो वह नई तस्वीर जारी कर सत्ताधारी नेताओं को बेनकाब करेंगे। आरजेडी ने पेपर लीक कांड को लेकर नई तस्वीर जारी की है। तस्वीर में सीएम नीतीश के साथ पेपर लीक के किंगपिन संजीव मुखिया की पत्नी दिख रही है। आरजेडी ने पूछा है कि आखिर संजीव मुखिया को बचाने की कोशिश क्यों की जा रही है।

 आरजेडी के सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो को पोस्ट किया गया है। जिसमें लिखा है "𝐍𝐄𝐄𝐓 पेपर लीक के किंगपिन और मुख्य सरगना नालंदा निवासी संजीव मुखिया को कौन बचा रहा है? क्या यह सच नहीं है कि संजीव मुखिया की पत्नी 𝐍𝐃𝐀 से चुनाव लड़ चुकी है? जदयू की नेत्री रही है। क्या सीधे मुख्यमंत्री आवास तक इनकी पहुँच नहीं है? नालंदा के ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ताकतवर स्थानीय मंत्री का यह परिवार बेहद क़रीबी है। क्या 𝐂𝐌𝐎 के शक्तिशाली अधिकारी से इनके गहरे ताल्लुकात है या नहीं? क्या यह सत्य नहीं है कि सत्ता शीर्ष के सीधे हस्तक्षेप के कारण ही तीसरे चरण की 𝐁𝐏𝐒𝐂 शिक्षक भर्ती पेपर लीक के आरोपी होने के बावजूद यह परिवार खुला घुम रहा है।"