Newshaat_Logo

बिहार की सियासत में नया बवाल! आनंद मोहन के विधायक बेटे पर रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप, SP से न्याय की मांग...

Aurangabad: विधायक चेतन आनंद ने कथित रूप से उन्हें काम को बंद कराने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगा. उन्होंने कहा कि पूरी घटना का सीसीटीवी में कैद है. पुलिस जांच करेगी तो सच्चाई सामने आएगा. उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. युवा जदूय के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज ने विधायक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि को बदनाम करने का आरोप लगाया है। सनद रहे कि विधायक चेतन आनंद पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र हैं.
 
BIHAR POLITICS

Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद जिला के नबीनगर विधान सभा क्षेत्र के जदयू विधायक चेतन आनंद पर उन्हीं की पार्टी के नेता व जिला प्रवक्ता रहे राजीव रंजन उर्फ राजा बाबू ने रंगदारी मांगने एवं धमकी देने का आरोप लगाया है. जदयू नेता ने इससे संबंधित आवेदन पुलिस अधीक्षक को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है. 

आज शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में राजीव रंजन उर्फ राजा बाबू ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे विधायक चेतन आनंद अपने सरकारी बॉडी गार्ड और निजी गार्ड के साथ उनके घर पहुंचे. उस समय वह (राजीव रंजन उर्फ राजा बाबू) घर पर मौजूद नहीं थे, जबकि उनकी पत्नी, बच्चे और बुजुर्ग दादा घर पर थे. राजा बाबू का आरोप है कि विधायक ने घर पहुंचते ही उनके स्वजनों को गाली देते हुए अभद्र व्यवहार किया. राजा ने बताया कि एनटीपीसी बिजली परियोजना में उनका सिविल कार्य चल रहा है.

विधायक चेतन आनंद ने कथित रूप से उन्हें काम को बंद कराने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगा. उन्होंने कहा कि पूरी घटना का सीसीटीवी में कैद है. पुलिस जांच करेगी तो सच्चाई सामने आएगा. उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. युवा जदूय के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज ने विधायक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि को बदनाम करने का आरोप लगाया है. सनद रहे कि विधायक चेतन आनंद पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र हैं.

नबीनगर विधायक चेतन आनंद ने रंगदारी मांगने के लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया. विधायक के साथ पत्नी डॉ. आयुषी सिंह तोमर ने बताया कि धनौती गांव के कुछ युवकों ने विधायक को फोन कर जानकारी दिया कि राजीव रंजन उर्फ राजा खुद को जदयू का नेता बताकर एनटीपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये वसूल रहा है. यह शिकायत मिलने पर विधायक ने मामले की जांच कराई. 

कुछ बिंदुओं पर आरोप सही पाए गए. डॉ. आयुषी ने स्पष्ट कहा कि रंगदारी मांगने का आरोप गलत है. यह सब विधायक को बदनाम करने की साजिश है. उन्होंने कहा कि नबीनगर में युवाओं से ठगी का कार्य नहीं चलेगा. विधायक ने कहा कि जदयू नेता राजा सिर्फ लोकप्रिय होने के लिए यह सब कर रहे हैं. मीडिया से आग्रह किया खबरें तभी प्रकाशित करें जब उसका सत्यापन हो जाए. राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप लगते रहते हैं.