अचानक LNJP हॉस्पिटल पहुंचे निशांत कुमार, मरीजों से जाना हाल; बदहाल व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने मंगलवार को पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज, दवा और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली.
निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई व्यवस्थाओं में खामियां सामने आने पर निशांत कुमार ने नाराजगी जताई. मरीजों ने उन्हें इलाज में देरी, साफ-सफाई, दवा की उपलब्धता और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें बताईं. शिकायतें सुनने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया और व्यवस्थाओं में जल्द सुधार के निर्देश दिए. इसी क्रम में मंगलवार को निशांत कुमार LNJP हॉस्पिटल पहुंचे. निशांत कुमार के हॉस्पिटल पहुंचते ही वहां मौजूद डॉक्टर्स और कर्मी अलर्ट हो गए. इस दौरान घूम-घूमकर पूरे हॉस्पिटल का निरीक्षण किया.
LNJP हॉस्पिटल में निशांत कुमार ने मरीजों से बातचीत की. किस तरह की सुविधाएं मरीजों को हॉस्पिटल में दी जा रही है और किस तरह की परेशानियां उन्हें झेलनी पड़ रही है, इसके बारे में उन्होंने जाना. इसके साथ ही हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं के बारे में भी निशांत कुमार ने जानकारी ली. साथ ही हर एक वार्ड से लेकर बाथरूम तक को चेक किया.
हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को जानने के बाद निशांत कुमार भड़क गए. उन्होंने कहा, यहां पर हमने कुछ कमियां पाई है. बैठने की लिए चेयर नहीं है और बाथरूम की सफाई भी नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हॉस्पिटल में MRI मशीन काम कर रहा या नहीं, उसे चलाने के लिए टेक्नीशियन है या नहीं है, दवाइयां उपलब्ध है या नहीं, इसके बारे में जानकारी ली. कमियों को लेकर सब कुछ ठीक किए जाने का आदेश भी उन्होंने दिया.
इससे पहले निशांत कुमार PMCH भी अचानक ही पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मैनेजमेंट और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली थी. इस दौरान प्राचार्य डॉ. एनपी सिंह मौजूद नहीं थे. इस वजह से उनके खिलाफ एक्शन भी लिया था. उस दौरान निशांत कुमार ने अधिकारियों को आदेश दिया था, अस्पताल में किसी भी तरह की समस्या होने पर उन्हें तुरंत जानकारी दी जाए. उन्होंने कहा था, मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है.







