Movie prime

कल 1 बजे JDU जॉइन करेंगे निशांत कुमार, निशांत शुरुआत से ही JDU में हैं. वे किसी और पार्टी में नहीं गए हैं. ऐसे में वो JDU ज्वाइन करेंगे ये कहना सही नहीं है...

Bihar Polical: “कल 1 बजे JDU जॉइन करेंगे निशांत कुमार.” JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने किया ऐलान. कहा- निशांत पहले से पार्टी से जुड़े हैं, अब औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण करेंगे. CM नीतीश के राज्यसभा जाने को लेकर कहा- यह भ्रम न फैलाएं कि नीतीश जी दिल्ली जा रहे हैं.
 
Nishant-kumar

Bihar Polical: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल रविवार को औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड में कामकाज शुरू कर देंगे. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि निशांत शुरुआत से ही JDU में हैं. वे किसी और पार्टी में नहीं गए हैं. ऐसे में वो JDU ज्वाइन करेंगे ये कहना सही नहीं है. वह रविवार दोपहर 1 बजे से कार्यालय में कामकाज शुरू कर देंगे। JDU और बिहार सरकार में उनकी क्या जिम्मेदारी होगी अभी इसके बारे में फैसला नहीं हुआ है.

Image

पटना में जदयू की एक अहम बैठक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार और पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे

“कल 1 बजे JDU जॉइन करेंगे निशांत कुमार.” JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने किया ऐलान. कहा- निशांत पहले से पार्टी से जुड़े हैं, अब औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण करेंगे. CM नीतीश के राज्यसभा जाने को लेकर कहा- यह भ्रम न फैलाएं कि नीतीश जी दिल्ली जा रहे हैं. सदन चलेगा तो दिल्ली में रहेंगे, बाकी समय पटना में रहकर सरकार की देखरेख करेंगे.