निशांत ने कहा-नीतीश कुमार को CM फेस घोषित करे NDA
Feb 25, 2025, 12:28 IST

CM के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि 'पिता जी ने विकास किया है। पिछली बार आप लोगों ने 43 सीट दी थीं। उसके बाद भी विकास कार्य जारी है। इस बार उससे ज्यादा सीटों से जिताएगा। NDA को नीतीश कुमार को CM फेस घोषित करना चाहिए।'
वहीं तेजप्रताप यादव के RJD में शामिल होने के ऑफर पर निशांत ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 'जो भी हो जनता के दरबार में चलते हैं। वो बताएंगे, क्या करना है। जनता देखेगी।'
निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार के साथ मंगलवार को स्मृति पार्क पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी मां स्वर्गीय मंजू सिन्हा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम से लौटते वक्त उन्होंने ये बातें कही।
CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज है। 3 दिन पहले जेडीयू ऑफिस के बाहर निशांत कुमार का एक पोस्टर लगाया था। जिसमें लिखा था, 'बिहार करे पुकार, आइये निशांत कुमार।' बताया जा रहा था कि ये पोस्टर जेडीयू कार्यकर्ताओं की ओर से लगाया गया था।

वहीं, 22 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशांत कुमार के बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'निशांत हमारे भाई हैं, हम तो चाहते हैं कि वो जल्द ही घर भी बसा लें।'
'निशांत जी को सोचना पड़ेगा कि उनके पिता के साथ जो लोग हैं, चाहें मोदी हों, चिराग पासवान हों, विजय चौधरी हों। पहले सभी उनके पिता के बारे में कुछ भी बोलते रहते थे।'