Movie prime

जेपी गंगा सेतु पर दरार की खबरों को नितिन नवीन ने बताया निराधार, बोले- पुल और पिलर के बीच गैपिंग है

 

पटना में दीघा-दीदारगंज जेपी गंगा सेतु पर दरार की खबरों को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने निराधार बताया है। विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे। करीब 1 घंटे तक उन्होंने जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों से एक-एक चीज की जानकारी ली।

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पुल और पिलर के बीच गैपिंग है। जिसे लोगों ने दरार समझ लिया है। यह पूरी तरह से गलत है। पुल पर लोग बिना किसी डर के यात्रा कर सकते हैं। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। राज्य में पुल मेंटेनेंस पॉलिसी बनाई जा रही है। इस नीति के तहत मेंटेनेंस की जिम्मेदारी विभाग को दी जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6 अप्रैल को जेपी गंगा पथ के चौथे फेज का उद्घाटन किया है। करीब 3,831 करोड़ की लागत से 20.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया है। उद्घाटन के 2 दिन बाद ही पुल में दरार होने की खबरें सामने आई थी।