Movie prime

नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 7 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, देखिए लिस्ट

 

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। चुनाव से करीब 6-7 महीने पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। नीतीश कैबिनेट के विस्तार में बीजेपी के 7 विधायक मंत्री बनेंगे। इन सभी विधायकों को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान राजभवन में पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। 

नए विधायकों के शपथ के पहले बिहार बीजेपी के नेताओं की एक अहम बैठक भी हुई है। जिन सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी उनमें - जिबेश कुमार, संजय सरावगी और सुनील कुमार जैसे नेता शामिल हैं।

संजय सरावगी - दरभंगा

सुनील कुमार- बिहारशरीफ

जिबेश कुमार - जाले

राजू कुमार सिंह - साहेबगंज

मोती लाल प्रसाद - रीगा

कृष्ण कुमार मंटू - अमनौर

विजय कुमार मंडल - सिकटी