Movie prime

नीतीश सरकार ने बदले प्रभारी मंत्री, सम्राट को पटना तो सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर मिला,देखिए पूरी लिस्ट

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 29 जिलों के प्रभारी को बदल दिया। जिसमें वो जिले भी शामिल हैं जिन लोकसभा सीटों पर एनडीए को हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति होती है, जो बीस सूत्री समेत अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करती है। और इन्ही समिति के अध्यक्ष को प्रभारी मंत्री कहते हैं। इस समिति का अध्यक्ष राज्य सरकार का कोई मंत्री और सचिव डीएम होते हैं।  नीतीश सरकार ने जिन जिलों के प्रभारी मंत्री बनाएं उसमें दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी शामिल हैं। जिसमें 9 चेहरों को 22 जिलों की जिम्मेदारी मिली है। वहीं 20 मंत्रियों को एक-एक जिले का दायित्व सौंपा गया है। जिसकी सूची इस तरह है। 

 

मिली जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना जिला आवंटित किया गया है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर और भोजपुर दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया और नालंदा जिला आवंटित किया गया है। इसके साथ ही मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली,  प्रेम कुमार को नवादा, श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद, सुमित कुमार सिंह को सारण, रेणु देवी को सिवान, मंगल पांडे को दरभंगा और बेगूसराय जिला आवंटित किया गया है।

इसके अलावा मंत्री नीरज कुमार सिंह को कटिहार, अशोक चौधरी को सीतामढ़ी और जहानाबाद, लेसी सिंह को मधुबनी मदन सहनी को सुपौल। नीतीश मिश्रा को अररिया और गया, नितिन नवीन को बक्सर और कैमूर ,दिलीप कुमार जायसवाल को सहरसा, महेश्वर हजारी को खगड़िया, शीला कुमारी को शेखपुरा और लखीसराय, सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण और जनक राम को पश्चिमी चंपारण जिला आवंटित किया गया है