Newshaat_Logo

नीतीश कुमार का लालू यादव पर हमला, कहा– 20 वर्षों में कुछ खास नहीं किया काम

 
lalu yadab and nitish kumar

Bihar, Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के नेता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि, बीते 20 वर्षों में उनका कोई ठोस योगदान नहीं रहा। उन्होंने कहा, “हम गलती से दो बार उनके साथ गए, लेकिन उन्होंने राज्य के लिए कुछ विशेष नहीं किया।” नीतीश ने यह भी स्पष्ट किया कि अब बिहार में राजनीति का नया दौर शुरू होगा, और वे सिर्फ विकास की राजनीति पर केंद्रित रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह बयान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों को 1227.27 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करने के कार्यक्रम के दौरान दिया। महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी नीतीश ने सरकार की योजनाओं को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं असहाय थीं, लेकिन अब उन्हें 50% आरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

नीतीश कुमार ने भरोसा जताया कि बिहार अब तेजी से विकास कर रहा है और हर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। लेकिन इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संबोधन के दौरान अपने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का नाम बोलना भूल गए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के नाम का संबोधन किया, इसके बाद मुख्यमंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रोल होना शुरू हो गया है।