Movie prime

नीतीश कुमार 20 नवंबर को लेंगे 10वीं बार शपथ, पटना में तैयारियां तेज गांधी मैदान में होगा भव्य समारोह, पीएम मोदी समेत कई राज्यों के सीएम शामिल होने की संभावना

 
नीतीश कुमार 20 नवंबर को लेंगे 10वीं बार शपथ, पटना में तैयारियां तेज गांधी मैदान में होगा भव्य समारोह, पीएम मोदी समेत कई राज्यों के सीएम शामिल होने की संभावना

Bihar political news: बिहार में नई सरकार के गठन की आधिकारिक उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवंबर को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मेगा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राज्य प्रशासन और केंद्र एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को वीवीआईपी आगमन से पहले पटना एयरपोर्ट पर उच्च-स्तरीय बैठक हुई, जिसमें मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार और कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। एयरपोर्ट के सुरक्षा चक्र, वीवीआईपी मूवमेंट और प्रोटोकॉल से जुड़े हर बिंदु पर विस्तार से समीक्षा की गई।

बीजेपी नेताओं ने मैदान संभाला, तैयारियों का किया निरीक्षण

समीक्षा बैठक के दौरान बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नरेंद्र मोदी–नीतीश कुमार की जोड़ी पर ऐतिहासिक भरोसा जताया है, जिस वजह से एनडीए को प्रचंड जनादेश मिला है। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसी कारण सुरक्षा और प्रोटोकॉल को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल से लेकर मूवमेंट प्लान तक हुई गहन चर्चा

बीजेपी के प्रोटोकॉल इंचार्ज और बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य मनोज कुमार ने भी अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि “एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद शपथ ग्रहण समारोह को भी उतना ही ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है।” एयरपोर्ट पर सुरक्षा, पहुंच मार्ग, वीवीआईपी मूवमेंट और भीड़ नियंत्रण से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई।

20 नवंबर को पटना में होगा हाई-प्रोफाइल पॉलिटिकल शो

बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। गांधी मैदान में होने वाला यह समारोह न केवल राज्य राजनीति का बड़ा कार्यक्रम होगा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक महत्वपूर्ण राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।
वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर शहर में सुरक्षा की कई लेयर तैयार की जा रही हैं और ट्रैफिक प्लान को भी विशेष रूप से डिजाइन किया जा रहा है।