नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 27 हजार नौकरियों की मंजूरी, मंत्रियों के वेतन में बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 27 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है।
कैबिनेट ने 27 हजार से अधिक नई बहाली की मंजूरी दी है। स्वास्थ्य विभाग में 20 हजार 52, सहायक उर्दू ट्रांसलेटर के 3306, कृषि विभाग में 2590 और मद्य निषेध विभाग में 48 पदों पर भर्ती होगी।
बिहार में राज्यमंत्री और उप मंत्री का दर्जा प्राप्त नेताओं के वेतन में इजाफा किया गया है। राज्यमंत्रियों की सैलरी में 36 हजार रुपए और उपमंत्रियों की सैलरी में 36500 रुपए का इजाफा किया गया है।
राज्यमंत्रियों को अभी 1 लाख 32 हजार रुपए मिलते थे, अब 1 लाख 68 हजार रुपए मिलेंगे। इसमें 36 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है।

उप राज्यमंत्रियों को अभी 1 लाख 31 हजार 500 रुपए मिलते हैं, इन्हें भी अब 1 लाख 68 रुपए मिलेंगे। इनकी सैलरी में भी 36 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है।
राज्यमंत्रियों और उपमंत्रियों दोनों के लिए यात्रा भत्ता 10 रुपए प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया गया है। अभी 15 रुपए प्रति किलोमीटर था, अब ये 25 रुपए प्रति किलोमीटर हो गया है।
उपमंत्रियों को 23,500 रुपए आतिथ्य भत्ता मिलता था, अब ये बढ़कर 29 हजार रुपए हो गया है।