नीतीश कुमार से मिले बेटे निशांत, अब बिहार में दिखेगा बड़ा एक्शन!
Patna: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज से दो दिवसीय सीतामढ़ी दौरे पर हैं। अपने दौरे की शुरुआत से पहले उन्होंने अपने पिता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। सीतामढ़ी प्रवास के दौरान निशांत कुमार कई सरकारी और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान अस्पतालों का निरीक्षण किए जाने की भी संभावना है।
सीतामढ़ी दौरे पर रवाना होने से पहले माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी ने जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
— Janata Dal (United) (@Jduonline) August 23, 2026
इस अवसर पर माननीय नीतीश जी ने जनहित से… pic.twitter.com/3tRAtRlHOI
सीतामढ़ी दौरे पर रवाना होने से पहले माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी ने जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
— Janata Dal (United) (@Jduonline) August 23, 2026
इस अवसर पर माननीय नीतीश जी ने जनहित से… pic.twitter.com/3tRAtRlHOI
दो दिनों तक सीतामढ़ी में रहेंगे निशांत कुमार
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दो दिनों तक सीतामढ़ी में रहेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं। दौरे के दौरान वे सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा भी ले सकते हैं। अस्पतालों के निरीक्षण को लेकर भी प्रशासन स्तर पर तैयारी की गई है।
रामफल मंडल की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
सीतामढ़ी के मधुरापुर बाजपट्टी में आयोजित एक कार्यक्रम में निशांत कुमार अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। आजादी की लड़ाई में शहादत देने वाले रामफल मंडल के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहीदी मेले की भी शुरुआत की जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित सभा को निशांत कुमार संबोधित भी करेंगे।
कई मंत्री और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, सांसद शंभू शरण पटेल, सांसद देवेशचंद्र ठाकुर, उप सचेतक गायत्री देवी और पूर्व मंत्री सह सांसद सुनील पिंटू समेत कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के भी पहुंचने की उम्मीद है।
नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को लेकर चर्चा तेज
निशांत कुमार का सीतामढ़ी दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को लेकर चर्चा तेज है। हाल ही में आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत पर अपनी पार्टी का दावा जताया था।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार की विरासत पर दावा करने वाले कई लोग सामने आएंगे, लेकिन उनके अनुसार बिहार के एक बड़े वर्ग की अपेक्षा है कि यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी जानी चाहिए।
जेडीयू ने निशांत कुमार को लेकर दिया जवाब
उपेंद्र कुशवाहा के बयान के बाद जेडीयू नेता और मंत्री मदन सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को उनके बेटे निशांत कुमार ही आगे बढ़ाएंगे। हालांकि, इस बयान के बाद राजनीतिक बहस तेज होने पर उपेंद्र कुशवाहा ने सफाई देते हुए कहा कि विरासत कोई सरकारी पद नहीं है।
ऐसे राजनीतिक माहौल के बीच निशांत कुमार का दो दिवसीय सीतामढ़ी दौरा भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, उनके राजनीतिक भविष्य और नीतीश कुमार की विरासत को लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।







