Movie prime

चनपटिया विधानसभा में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में नित्यानंद राय का बड़ा बयान, कहा- ना राहुल प्रधानमंत्री बनेंगे, ना तेजस्वी मुख्यमंत्री

 
चनपटिया विधानसभा में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन हुए शामिल

पश्चिम चम्पारण: पश्चिम चम्पारण के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के एक निजी विवाह भवन में रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

Meeting

इस अवसर पर चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह ने मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का अंगवस्त्र और तलवार भेंट कर सम्मान किया।

दो ठग कर रहे हैं गुमराह करने की कोशिश

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में NDA को 225 से अधिक सीटें दिलाने का आह्वान किया।

बात चित

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “बाजार में घूम रहे दो ठग गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बिहार में फिर NDA सरकार बनेगी, क्योंकि विकास और सुशासन ही हमारी पहचान है।”

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर सीधे वार करते हुए कहा, “ना तो राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और ना ही तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री। बिहार की जनता इनके असली चेहरे को पहचान चुकी है। जंगलराज की यादें आज भी लोगों के ज़ेहन में ताज़ा हैं।”

जनता भूली नहीं है जंगलराज

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की जनता आज भी जंगलराज को नहीं भूली है। उन्होंने कहा, “NDA सरकार में महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सम्मान और स्वाभिमान मिला है। जनता का पूर्ण समर्थन हमारे साथ है।”

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा-
    •    कोविड काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीब परिवारों को मुफ्त वैक्सीनेशन और राहत दी।
    •    125 यूनिट मुफ्त बिजली और बुजुर्गों के लिए ₹1100 मासिक पेंशन की सुविधा लागू की गई।
    •    पिछले 5 वर्षों में 50 लाख युवाओं को रोजगार मिला।

मंत्री नितिन नवीन ने विश्वास जताया कि महागठबंधन की जुमलेबाजी इस बार भी जनता के सामने बेनकाब होगी और बिहार एक बार फिर विकास और प्रगति के लिए NDA को जनादेश देगा।