Newshaat_Logo

‘अब इनका इलाज होगा…’ अपराधियों पर श्याम रजक का बड़ा बयान...तेजस्वी को लेकर कह दी ये बड़ी बात...

Bihar Politics: राजधानी में गैराज मालिक की गोली मारकर हत्या के बाद जेडीयू विधायक श्याम रजक ने अपराधियों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अपराधियों के सामने अब दो ही रास्ते हैं या तो बिहार छोड़ना पड़ेगा या सरकार उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी. रजक ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार अपराध पर सख्ती से कार्रवाई करेगी.
 
TEJASHWI YADAV AND SHYAM RAJAK

Bihar Politics:  बिहार में अपराध की घटनाओं को लेकर जेडीयू विधायक श्याम रजक ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। पटना में गैराज मालिक की गोली मारकर हत्या के मामले पर उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब उनके सामने बिहार छोड़ने या जेल जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार और पुलिस स्तर पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें बिहार छोड़ना पड़ेगा...', श्याम रजक ने अपराधियों को दी चेतावनी,  तेजस्वी के लिए कही ये बात - Lalluram

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री का चेहरा तो बन गए, भ्रष्टाचार के  आरोपों पर क्या देंगे जवाब? BJP हमलावर - bihar elections 2025 tejashwi yadav  has become the chief ...

श्याम रजक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के एक गैराज मालिक को 26 सितंबर की रात गोली मारी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय बताया।

‘अपराधियों को बिहार छोड़ना पड़ेगा या जेल जाना होगा’

श्याम रजक ने कहा कि सरकार को अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है। उनके मुताबिक, अब अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा, “इनको या तो बिहार छोड़ना पड़ेगा या इनका इलाज अब सरकार कठोर तरीके से करने जा रही है।” उन्होंने आगे कहा कि अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा या जेल जाना होगा। जरूरत पड़ने पर सरकार और पुलिस कार्रवाई के दूसरे विकल्पों पर भी विचार करेगी।

जेडीयू विधायक ने कहा कि बिहार में कानून का राज है, लेकिन इस तरह की घटना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पुलिस से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत बताई।

विधान परिषद चुनाव पर बोले- NDA एकजुट

विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से चार उम्मीदवार तय किए जाने के सवाल पर श्याम रजक ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने दावा किया कि सभी आठ सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि एनडीए में किसी तरह की परेशानी नहीं है। बीजेपी ने अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो जाएगी। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को मजबूत बताते हुए चुनाव में जीत का दावा किया।

बाढ़ को लेकर सरकार की तैयारी का किया दावा

बिहार में एक बार फिर बाढ़ के खतरे को लेकर जारी अलर्ट पर श्याम रजक ने कहा कि सरकार और प्रशासन पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाई गई थी और इस बार भी स्थिति खराब होने पर सरकार हर स्तर पर लोगों की मदद करेगी।

तेजस्वी यादव के बयान पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकार के पास पैसे नहीं होने संबंधी बयान पर भी श्याम रजक ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव को लगता है कि बिहार सरकार के पास पर्याप्त पैसा नहीं है, तो उन्हें सूचना के अधिकार के तहत जानकारी लेनी चाहिए।

श्याम रजक ने कहा कि आरटीआई के जरिए उन्हें पता चल जाएगा कि बिहार सरकार के पास पैसा है या नहीं।

अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर भी प्रतिक्रिया

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद तथा अनंत सिंह के समर्थक अनुज को जन सुराज की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर श्याम रजक ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि कौन किसका समर्थन कर रहा है, इससे उनकी पार्टी के चुनावी रुख पर कोई असर नहीं पड़ता।

श्याम रजक ने दावा किया कि उनकी पार्टी में किसी तरह का विवाद नहीं है और पार्टी पूरी तरह चुनाव की तैयारी में जुटी है।