संविधान दिवस पर संजीव चौरसिया ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का किया आह्वान
संविधान दिवस के अवसर पर संजीव चौरसिया ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और यह न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता जैसे महान मूल्यों का आधार स्तंभ है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमें न केवल मौलिक अधिकार प्रदान करता है, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक और जिम्मेदार बनाता है। संविधान में निहित आदर्श और मूल्य देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संजीव चौरसिया ने इस अवसर पर सभी देशवासियों से अपील की कि वे संविधान के मूल सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करें और एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता ही एक मजबूत लोकतंत्र की पहचान है







