Newshaat_Logo

कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव दुधारचक पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बचपन के आंगन में पहुंचकर किया नमन

भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, गुजरात के पूर्व राज्यपाल एवं बिहार भाजपा के भीष्म पितामह श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज उनके पैतृक गांव बक्सर जिले के दुधारचक पहुंचे
 
Sankay sarawagi

पटना: भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, गुजरात के पूर्व राज्यपाल एवं बिहार भाजपा के भीष्म पितामह श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज उनके पैतृक गांव बक्सर जिले के दुधारचक पहुंचे। यहां उन्होंने कैलाशपति मिश्र के आवास पर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए नमन किया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कैलाशपति मिश्र के उस आंगन में पहुंचकर उन्हें याद किया, जहां उन्होंने अपना बचपन बिताया था और खेला करते थे। इस दौरान उन्होंने उनके जीवन से जुड़ी स्मृतियों को याद किया। गांव की मिट्टी और उनके बचपन के आंगन से जुड़ी स्मृतियों के बीच प्रदेश अध्यक्ष ने कैलाशपति मिश्र के राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पित जीवन को नमन किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कैलाशपति मिश्र का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के प्रति समर्पित रहा। बिहार भाजपा को मजबूत बनाने में उनका योगदान अतुलनीय है। उनके विचार और आदर्श आज भी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने दुधारचक गांव के लोगों से भी बातचीत की और उनकी बातों को सुना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार दुधारचक के विकास के लिए संकल्पित है। गांव के विकास और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव की समस्याओं और जरूरतों को समझना तथा उनके समाधान के लिए प्रयास करना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि कैलाशपति मिश्र की जन्मभूमि और कर्मभूमि से जुड़ी स्मृतियां हम सभी के लिए गौरव का विषय हैं। उनके पैतृक गांव का विकास और यहां के लोगों की खुशहाली हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार गांव के विकास के लिए आवश्यक प्रयास करेगी।

संजय सरावगी ने कहा कि कैलाशपति मिश्र के आदर्शों पर चलकर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। भाजपा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।