Newshaat_Logo

गया के बिपार्ड में 11–12 जुलाई को नव निर्वाचित विधायकों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक

Patna: बैठक में माननीय उप मुख्यमंत्री विजय चौधरीसहित बिहार सरकार और विधान सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का आयोजन बिहार विधान सभा सचिवालय, प्राइड (लोक सभा) और बिपार्ड (बिहार सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है.
 
bihar

Patna: बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज दोपहर 12 बजे अपने कार्यालय कक्ष में एक उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में 11–12 जुलाई 2026 को गया जी स्थित बिपार्ड में आयोजित होने वाले अष्टादश बिहार विधान सभा के नव निर्वाचित माननीय सदस्यगण के प्रबोधन कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई.

patna

बैठक में माननीय उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी सहित बिहार सरकार और विधान सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का आयोजन बिहार विधान सभा सचिवालय, प्राइड (लोक सभा) और बिपार्ड (बिहार सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है.

इस दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में ओम बिरला, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल होंगे. लोक सभा की संस्था प्राइड के प्रशिक्षक विभिन्न सत्रों में विधायी कार्यों के विविध पहलुओं पर प्रशिक्षण देंगे.

माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आवासन, प्रोटोकॉल, सुरक्षा, भोजन, वाहन पार्किंग और मीडिया कवरेज सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. बिपार्ड के महानिदेशक बी. राजेंद्र ने विधान सभा सचिवालय के साथ समन्वय कर व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करने की बात कही.

बैठक में एडीजी विधि-व्यवस्था के. सुहिता अनुपम, मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना ए. एन., आईजी विकास वैभव, गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं विधान सभा सचिवालय के पदाधिकारी उपस्थित रहे.