पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 19 हजार छात्र करेंगे मतदान
Updated: Mar 29, 2025, 12:48 IST

वोटिंग के लिए 14 बूथ बनाए गए हैं। सभी जगह 6 बैलेट बॉक्स रखे गए हैं। वोटर्स अलग-अलग रंगों के पेपर पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के आगे क्रॉस का निशान लगाकर पर्ची बॉक्स में डाल रहे हैं।
दोपहर 2 बजे तक वोटिंग चलेगी, जिसके बाद काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। रात तक चुनाव का रिजल्ट आ जाएगा।
अध्यक्ष पद पर कई कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें छात्र RJD से प्रियंका कुमारी, AIDSO से लक्ष्मी कुमारी, DISHA से ऋतिक रोशन, NSUI से मनोरंजन राजा, AISA से विश्वजीत कुमार, ABVP से मैथिली मृणालिनी और इंडिपेंडेंट से धीरज कुमार हैं।
साल 2022 में हुए छात्र संघ चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 5 में से चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। आनंद मोहन अध्यक्ष चुने गए थे, जिन्होंने NSUI के शाश्वत शेखर को हराया था। उपाध्यक्ष पद पर विक्रमादित्य सिंह, संयुक्त सचिव पद पर संध्या कुमारी, और कोषाध्यक्ष पद पर रवि कांत ने जीत हासिल की थी। महासचिव पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विपुल कुमार विजयी रहे थे
