Movie prime

लालू के लाल तेजस्वी पर बरसे पप्पू यादव, बोले- युवराज के अहंकार से बिहार में I.N.D.I.A. की दुर्गति हुई

 

लोकसभा के चुनाव परिणाम स्वरूप एनडीए गठबंधन की जीत हुई तो इंडिया अलाएंस की हार। बिहार में इंडिया गठबंधन 9 सीटों पर सिमट गई। एनडीए जहां देश में सरकार बनाने की प्रक्रिया में जुटा है तो INDIA के नेता हार जीत की समीक्षा कर रहे हैं। लालू यादव और तेजस्वी यादव के घोर विरोध के बावजूद कांग्रेस में शामिल पप्पू यादव पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीत कर सांसद बन गए। उन्होंने बिहार में इंडिया अलायंय की हार का ठीकरा तेजस्वी यादव के सिर पर फोड़ा है। कहा है कि अगर बिहार के युवराज का अहंकार आड़े नहीं आता तो बिहार में इंडिया गठबंधन को 25 सीटें आतीं। पूर्णिया सांसद ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की भी चर्चा की।


चुनाव जीतने के बाद पप्पू यादव मुजफ्फरपुर पहुंचे।  प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बिहार के युवराज ने इंडिया गठबंधन की लुटिया डुबो दी। उन्होंने कहा कि अब केंद्र में नरेंद्र मोदी और बीजेपी की नहीं बल्कि एनडीए की सरकार बनेगी। अब लोग कहेंगे एनडीए की गारंटी। मोदी की गारंटी कोई नहीं कहेगा। मैंने पहले भी कह दिया था कि बीजेपी को 230 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी। उसी के आसपास 240 आई हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के युवराज के भीतर एरोगेंसी और अहंकार नहीं होता तो यह स्थिति भी नहीं बनती। बिहार में इंडिया एयरलाइंस कम से कम 25 सीटों पर चुनाव जीत जाती। लेकिन उनके अहंकार के कारण बिहार में दुर्गति हो गई। 

उन्होंने तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि यदि आप मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं तो दिल भी बड़ा कीजिए। एक व्यक्ति के चलते इतनी परेशानी हुई। उनके कारण ही मधेपुरा, अररिया, सुपौल, झंझारपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर जैसी सीटें लूज कर गए। सीवान में भी आपने यही काम किया। अपने कन्हैया को भी टिकट नहीं दिया। अगर उन्हें बेगूसराय से लड़ाया जाता है तो हर परिस्थिति में जीत जाते।

पप्पू यादव ने कहा कि सिर्फ बिहार और दिल्ली के कारण राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन पाए। नहीं तो राहुल गांधी आज पीएम होते। नीतीश कुमार की चर्चा करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री का पैर छुए इससे मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ। लेकिन इसका लाभ भी बिहार को मिलना चाहिए। बिहार को विशेष पैकेज मिले। विशेष राज्य का दर्जा मिले। बिहार के पूर्णिया, तिरहुत और सीमांचल इलाकों में मक्का और मखाना की फैक्ट्री लगवाएं। अपने ही उम्र के व्यक्ति का पैर छूकर मुख्यमंत्री जी ने अपना संस्कार दिखाया है। तो इसका आशीर्वाद भी मिलना चाहिए।