Movie prime

पप्पू यादव ने लालू और तेजस्वी को खूब सुनाया, बोले- कांग्रेस को आगे रखकर लड़ना चाहिए था

 

पूर्णिया में दूसरे चरण में वोटिंग हो चुकी है। इसके बाद भी ये सीट और यहाँ के उम्मीदवार लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव ने आज एक बार फिर राजद पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने बिना लालू और तेजस्वी का नाम लिए कहा कि वो कांग्रेस के साथ अंतिम क्षण तक रहेंगे। अगर कांग्रेस को सामने रखकर गठबंधन होता या कांग्रेस को बड़ा भाई मानकर अलायंस होता, क्योंकि ये देश का चुनाव था, बिहार का चुनाव नहीं था। बिहार का चुनाव होता तो निश्चित रूप से आप राजद को आगे रखते। ये कांग्रेस-इंडिया वर्सेज एनडीए का चुनाव है। ये नहीं कि इंडिया को नहीं दोगे, तो एनडीए को दे दो। ये नहीं, यहां आप एनडीए को देंगे, और कहीं किसको देंगे। किसी भी कीमत पर अभी भी कांग्रेस को आगे करने का मौका है।

पप्पू यादव ने लालू का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस को बिहार में आप बिल्कुल नासमझ बना दिए हैं। और आपने बैकफुट पर ला दिया है। कांग्रेस को आगे रखकर आप लड़ते तो आज सीन कुछ और होता। 30 सीट से ज्यादा चुनाव जीतते। वहीं रोहिणी आचार्य के सारण और मीसा भारती के पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ने पर जीत की कामना की।

 पप्पू ने कहा कि हम कांग्रेसी है, हम कांग्रेसी रहेंगे। सवाल ये उठता है कि जिन लोगों ने कांग्रेस को मदद ही नहीं की। यहां गठबंधन धर्म है,  एक बार कटिहार आए। किशनगंज और रोहतास में जाकर औपचारिकता निभा ली। पूर्णिया में आप आए गाली-गलौज करवाए। शहाबुद्दीन की डेथ के बाद आपने परिवार की सुध नहीं ली। सीवान से उनकी पत्नी लड़ रही है। फिर भी आपने अपना कैंडिडेट उतार दिया। शहाबुद्दीन का परिवार भी तो सेक्युलर था। 

 वही रायबरेली में राहुल गांधी के चुनाव प्रचार में जाने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि हम जरूर जाएंगे। तन-मन-धन से जाएंगे, पार्टी का एक-एक सदस्य प्रचार के लिए जाएगा। हम तो चाहते है कि प्रियंका गांधी भी कहीं से चुनाव लड़ें। रायबरेली से राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी चुनाव लड़ती थी। तो मां की सीट पर बेटा चुनाव लड़ रहा है। तो इसमें आपत्ति कहां है।

 अमेठी की सेवा करने वाले केएल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं, जो डेली सेवा करते थे। कन्हैया और शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब के प्रचार में भी हम जाएंगे। बिहार की जिस सीट से कांग्रेस लड़ रही है। हम वहां प्रचार के लिए जाएंगे, जहां हमारी भागीदारी होगी।

आपको बता दें पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जाप का कांग्रेस में विलय कर लिया था। और पार्टी में शामिल हो गए थे। महागठबंधन के सीट बंटवारे में कांग्रेस के खाते में 9 सीटें आई। और पार्टी ने कहीं से भी पप्पू यादव को टिकट नहीं दिया। जिसके बाद पूर्णिया से चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े पप्पू यादव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतर गए हैं। वहीं लालू की राजद ने बीमा भारती पर दांव खेला है।