Movie prime

अचानक बिगड़ी पप्पू यादव की तबीयत, डॉक्टरों की निगरानी में सांसद; समर्थकों में चिंता

 
अचानक बिगड़ी पप्पू यादव की तबीयत, डॉक्टरों की निगरानी में सांसद; समर्थकों में चिंता
Purnia news: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। यह जानकारी उनके आधिकारिक सोशल मीडिया पेज के माध्यम से साझा की गई, जिसे उनके निजी सचिव ने जारी किया।

जारी संदेश में बताया गया कि पप्पू यादव अस्वस्थ महसूस करने के बाद डॉक्टरों की देखरेख में हैं। आवश्यक चिकित्सीय जांच की जा रही है और स्वास्थ्य पर पूरी सतर्कता के साथ नजर रखी जा रही है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा

पोस्ट के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं, जिनमें डॉक्टर उपकरणों की सहायता से उनकी जांच करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बीमारी की प्रकृति को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

समर्थकों की दुआएं

संदेश में उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की गई है। समर्थक और शुभचिंतक सोशल मीडिया के जरिए उनके जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।

फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की निगाहें स्वास्थ्य अपडेट पर टिकी हैं।