Movie prime

पटना में राजद दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर, लिखा- आरजेडी के पोस्टर में नीतीश कुमार को बताया खलनायक

 
पटना में आरजेडी प्रदेश कार्यालय के बाहर सीएम नीतीश कुमार को लेकर नया पोस्टर लगाया गया है, इस पर हंगामा शुरू हो गया हैं। आरजेडी के जहानाबाद के पूर्व पार्षद संजू कोहली ने पोस्टर लगाते हुए नीतीश कुमार को खलनायक बताया है।
इस पोस्टर में नीतीश कुमार का कार्टून बनाकर दिखाया गया है। साथ ही लिखा गया है कि नायक नहीं, जी हां मैं हूं खलनायक। हां, मैने किया है महिलाओं का अपमान। गांधी जी का किया है अपमान। अब हो गया है राष्ट्रगान का अपमान। जी हां, मैं हूं खलनायक।
वहीं, पोस्टर को लेकर भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'नीतीश कुमार बिहार के नायक हैं। खलनायक आपका पूरा परिवार बिहार के लिए रहा है। इन्होंने सिर्फ और सिर्फ बिहार को लूटने का काम किया और बाद बिहार के सम्मान की करते हैं। शर्म नहीं आती है इनको? शिल्पी राज कांड इन्हें याद नहीं है? चंपा विश्वास कांड इन्हें याद नहीं? यह सब उनके संरक्षण में हो रहा था।'
'तेजस्वी यादव माता-पिता के संरक्षण में बिहार में अपहरण का उद्योग फल फूल रहा था। महिलाओं की इज्जत लूटी जा रही थी। नीतीश कुमार ने जो काम किया वह पूरे देश में मिसाल है। आपने हमेशा महिलाओं के अपमान के लिए महिला आरक्षण का विरोध किया और आप महिला सम्मान का बात करते हैं।'